Thursday, July 23, 2026

महाकुंभ के लिए बिहार से चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, भगदड़ के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, जानें रूट और टाइमिंग

Share

प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर होने वाले महाकुंभ स्नान को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. इसपर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर होने वाले महाकुंभ स्नान को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने प्रयागराज के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें 21 से 25 फरवरी के बीच चलाई जाएंगी.

स्पेशल ट्रेनों की सूची

  • रक्सौल: शाम 4 बजे और रात 8 बजे प्रयागराज के लिए दो ट्रेनें.
  • नरकटियागंज: शाम 4 बजे प्रयागराज के लिए ट्रेन रवाना.
  • जयनगर: दोपहर 11 बजे और शाम 4.45 बजे प्रयागराज के लिए ट्रेन.
  • दरभंगा-जलगांव: दोपहर 12 बजे ट्रेन रवाना.
  • पूर्णिया कोर्ट: दोपहर 11 बजे प्रयागराज के लिए ट्रेन.
  • सहरसा: दोपहर 3 बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना.

शाही स्नान के लिए विशेष ट्रेनें

महाशिवरात्रि पर होने वाले शाही स्नान के लिए जयनगर से 25 फरवरी तक रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. दो अलग-अलग रूट पर ट्रेनें चलेंगी.

पहली ट्रेन: दोपहर 12 बजे, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी.
दूसरी ट्रेन: शाम 4.45 बजे, पाटलीपुत्र, पंडित दीन दयाल जंक्शन होते हुए प्रयागराज जाएगी.

Read more

Local News