Wednesday, June 10, 2026

मई 2026 में कई कारें भारत में लॉन्च की गईं, अब जून 2026 में कई कार निर्माता कंपनियां नए मॉडल उतारने वाली हैं.

Share

 मई 2026 में भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारें लॉन्च की गईं, जिनमें 2026 Tata Tiago ICE और Tiago EV, Honda City फेसलिफ्ट, MG Majestor और BMW M440i Convertible के साथ-साथ Mercedes-Benz GLE व GLS और MINI Cooper S के स्पेशल एडिशन वर्जन शामिल हैं.

अब संभावना जताई जा रही है कि जून 2026 भी एक व्यस्त महीना होने वाला है, जिसमें Mercedes-Benz की एक अपडेटेड फ्लैगशिप सेडान, BMW की एक कूपे-SUV और Tata Motors की एक EV, Honda की SUV और एक BYD PHEV को लॉन्च किया जा सकता है.

Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट
(लॉन्च डेट: 15 जून, 2026)

इस महीने का सबसे पहला लॉन्च Mercedes-Benz की ओर से होने वाला है, जिसे भारत में 15 जून, 2026 को किया जाएगा और यह एक S-Class फेसलिफ्ट सेडान का होने वाला है. यहां जो प्लग-इन हाइब्रिड S 450e वेरिएंट उतारा जाएगा, उसमें 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इनलाइन-सिक्स इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो 22kWh बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है.

Mercedes-Benz S-Class Facelift

यह भारत में कंपनी की पहली PHEV S-Class सेडान होने वाली है, जिसका आउटपुट 435hp पावर और 680Nm का टॉर्क है. यह कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. संभावना जताई जा रही है कि Mercedes-Benz S-Class में बाद में पेट्रोल पावरट्रेन भी मिलेगा, लेकिन यह साफ नहीं है कि मैन्युफैक्चरर डीज़ल ऑप्शन जारी रखेगा या नहीं.

BMW X6 M60i
(लॉन्च डेट: खुलासा नहीं)

BMW भी भारत में अपनी नई BMW X6 M60i को लॉन्च करने वाली है, जिसके लिए कंपनी ने प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे जून 2026 में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है. इस कार में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 523hp की पावर और 750Nm का टॉर्क प्रदान करता है.

BMW X6 M60i

इस इंजन को एक 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स इसके सभी पहियों (AWD) को पावर देता है. कंपनी का दावा है कि यह कार 0-100kph की स्पीड सिर्फ 4.3 सेकंड में हासिल कर सकती है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक रूप से इसकी टॉप स्पीड को 250kph तक लिमिटेड रखा गया है.

Honda ZR-V
(लॉन्च डेट: खुलासा नहीं)

Honda Cars ने हाल ही में अपनी नई Honda City फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है. कंपनी ने मई 2026 में भारत में अपनी फ्लैगशिप SUV के तौर पर Honda ZR-V को प्रदर्शित किया था, और संभावना जताई है कि कार निर्माता कंपनी जून 2026 में इसकी कीमतों का खुलासा किया.

Honda ZR-V

यह भारत में पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (CBU) इंपोर्ट के तौर पर उतारी जाएगी, जिसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी. इस कार में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलने वाला है, जो 184hp की पावर और 315Nm का टॉर्क प्रदान करता है, और यह e-CVT से जुड़ा है.

नई Honda ZR-V के डिजाइन की बात करें तो, इसका बॉडी स्टाइल काफी स्लीक है. इस कार में स्लीक LED हेडलाइट्स और L-शेप के LED DRLs, और एक ब्लैक ग्रिल दिया गया है. इसके अलावा, इस कार 18-इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, और कार में रैपअराउंड LED टेललाइट्स मिलते हैं.

Skoda Kodiaq RS
(लॉन्च डेट: खुलासा नहीं)

Skoda Octavia RS को कंपनी ने हाल में लॉन्च किया था, और अब कंपनी का अगला Skoda मॉडल फ्लैगशिप Kodiaq SUV होने वाला है. यह भारत में पहली Skoda RS SUV भी होने वाली है, जिसके CBU (कम्प्लीटली-बिल्ट यूनिट) इंपोर्ट के तौर पर आने की उम्मीद है.

Skoda Kodiaq RS

इस कार के इंटरनेशनल-स्पेक Skoda Kodiaq RS में एक रीट्यून्ड किया गया, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो रेगुलर Skoda Kodiaq से 60hp की ज्यादा पावर और 80Nm ज़्यादा टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, यह 7-स्पीड DCT के साथ आता है, जो चारों पहियों (AWD) को पावर भेजता है.

Tata Sierra EV
(लॉन्च डेट: खुलासा नहीं)

स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने हाल ही में अपनी 2026 Tiago EV को लॉन्च किया है, जिसके बाद अब Tata की अगली इलेक्ट्रिक कार Tata Sierra EV होने वाली है, जिसके इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद है.

Tata Sierra

कार बनाने वाली कंपनी के लाइन-अप में, यह Tata Harrier EV के नीचे आने वाली है और, रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) दोनों वर्जन में उतारी जाएगी. कार के लिए बैटरी पैक के ऑप्शन का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इसकी असल रेंज 500km से ज़्यादा होगी.

नई BYD PHEV
(लॉन्च डेट: खुलासा नहीं)

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD India ने भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड पेशकश के लिए एक टीज़र जारी किया है. हालांकि कार निर्माता ने अभी तक PHEV ऑप्शन वाली असली कार का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में इस पावरट्रेन के साथ Atto 2 और Sealion 6 ऑफर करती है.

BYD Sealion 7

BYD Atto 2 PHEV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है, जो 7.8kWh या 18kWh बैटरी से जोड़ा गया है, जिनकी कुल रेंज क्रमशः 928km और 998km हो सकती है.

वहीं दूसरी ओर, BYD Sealion 6 में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा. दोनों वर्जन 18.3kWh या 26.6kWh बैटरी के साथ उपलब्ध हैं, जिनकी कुल रेंज 1,092km तक होने का दावा किया गया है.

Read more

Local News