Saturday, June 20, 2026

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर अपनी सबसे छोटी जीत दर्ज की.

Share

 शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 374 रनों का बचाव करके एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का पांचवां टेस्ट मैच सिर्फ छह रनों से जीत लिया. रनों के लिहाज से ये भारत की सबसे छोटी जीत है. इससे पहले 2004 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेडे में 13 रनों से जीत मिली थी जो टेस्ट में भारत की सबसे छोटी जीत थी.

ओवल में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन जब इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रनों की जरूरत थी, तब भारतीय गेंदबाजों को 4 विकेट की जरूरत थी, तभी सिराज ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट निकालकर भारत को 6 रनों से यादगार जीत दिला दी.

भारत की टेस्ट में सबसे छोटी जीत

अंतरलक्ष्यप्रतिद्वंदीस्थानवर्ष
6 रन374इंग्लैंडद ओवल2025
13 रन107ऑस्ट्रेलियामुंबई2004
28 रन192इंग्लैंडकोलकाता1972
31 रन323ऑस्ट्रेलियाएडिलेड2018
37 रन313वेस्टइंडीजपोर्ट ऑफ स्पेन2002
49 रन269वेस्टइंडीजकिंग्स्टन2006
59 रन143ऑस्ट्रेलियामेलबर्न1981

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में, अब तक केवल दो टीमें ही एक रन से जीत दर्ज कर पाई हैं. वे टीमें थीं वेस्टइंडीज, जिसने 1993 में एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक रन से हराया था. फिर 2023 में, न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक रन से हराया था.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे छोटी जीत

विजेताअंतरलक्ष्यप्रतिद्वंदीस्थानवर्ष
वेस्टइंडीज1 रन186ऑस्ट्रेलियाएडिलेड1993
न्यूजीलैंड1 रन258इंग्लैंडवेलिंगटन2023
इंग्लैंड2 रन282ऑस्ट्रेलियाबर्मिंघम2005
ऑस्ट्रेलिया3 रन124इंग्लैंडमैनचेस्टर1902
इंग्लैंड3 रन292ऑस्ट्रेलियामेलबर्न1982
न्यूजीलैंड4 रन176पाकिस्तानअबू धाबी2018
दक्षिण अफ्रीका5 रन117ऑस्ट्रेलियासिडनी1994
ऑस्ट्रेलिया6 रन214इंग्लैंडसिडनी1885
भारत6 रन374इंग्लैंडद ओवल2025

भारत-इंग्लैंड सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त
भारत ने हेडिंग्ले में श्रृंखला का पहला मैच पाँच विकेट से गंवा दिया, लेकिन दूसरे मुकाबले में 336 रनों से जीत के साथ वापसी की. उसके बाद इंग्लैंड ने तीसरे मुकाबले में भारत को 22 रनों से हराकर 2-1 की बढ़त बना ली. चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा, जिससे भारत के लिए श्रृंखला हार से बचना बहुत मुश्किल हो गया. लेकिन, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह रनों से जीत हासिल की और श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी.

सिराज ने कमाल कर दिखाया
पांचवें टेस्ट में, सिराज ने दोनों पारियों में 4 और 5 विकेट लेकर कमाल कर दिया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए सिराज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला. इसके अलावा सिराज सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे. वो

Table of contents [hide]

Read more

Local News