भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (6 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें चार नए खिलाड़ियों (हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा) को शामिल किया गया है. जबकि रिंकू सिंह और मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है.
6 खिलाड़ियों को रेस्ट
खास बात ये है कि इस सीरीज के लिए 6 खिलाड़ियों को आराम दिया गया. जिसमें अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई और संजू सैमसन का नाम शामिल है. ये सभी खिलाड़ी अभी इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज के दौरे पर हैं.
चार नए खिलाड़ी कौन हैं?
बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने जून में धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 47 रन देकर 3 विकेट लिए थे. वह श्रीलंका में इंडिया A की 1-0 से रेड-बॉल सीरीज जीत का हिस्सा थे, जहां उन्होंने चार विकेट लिए और 30 व 29 रन बनाए.
विदर्भ टीम में दुबे के साथी खिलाड़ी यश ठाकुर ने श्रीलंका में इंडिया A की 50-ओवर की ट्राई-सीरीज जीत में पांच विकेट लिए और उसके बाद हुई रेड-बॉल सीरीज में भी उतने ही विकेट चटकाए.
वहीं, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने चोटिल युधवीर सिंह चरक की जगह लेने के बाद ट्राई-सीरीज का एकमात्र मैच खेला, जिसमें उन्होंने 75 रन देकर 1 विकेट लिया. इससे पहले उन्होंने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए छह विकेट लिए थे. यह तेज गेंदबाज 2025/26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चर्चा में आया था, जहां वह दस मैचों में 22 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.
दूसरी ओर, IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैचों में 510 रन बनाने के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने श्रीलंका में भारत A की 50-ओवर की ट्राई-सीरीज जीत में 2, 84 और 11 रन बनाए.
IND vs ZIM: टी20 सीरीज का शेड्यू
भारतीय टीम 23, 25 और 27 जुलाई को मैच खेलेंगे. ये सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. भारत ने पिछली बार जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उन्होंने सीरीज 4-1 से जीती थी.
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह.
