Friday, April 24, 2026

बोकारो में मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल टल गई है.

Share

बोकारोः कांग्रेस जिला कमेटी ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर 9 सूत्री मांग को लेकर इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था.

जिससे प्लांट के अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई थी. एक दिन की हड़ताल से प्लांट को करोड़ों का नुकसान हो जाता है. प्लांट प्रबंधन की पहल पर त्रिपक्षीय वार्ता के बाद तत्काल होने वाली हड़ताल टल गई है. जिसके बाद प्लांट प्रबंधन ने राहत की सांस ली है.

बोकारो में मजदूरों के हितों को लेकर प्रस्तावित हड़ताल वार्ता के बाद फिलहाल टल गई है. जिला कांग्रेस कमेटी और इलेक्ट्रो स्टील वेदांत प्रबंधन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद 27 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली गई है.

दरअसल, बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए हड़ताल का ऐलान किया था. जिसके बाद डीएलसी की पहल पर इलेक्ट्रो स्टील वेदांता के सीईओ, कांग्रेस प्रतिनिधियों और श्रम विभाग के बीच लगातार दो दिनों तक त्रिपक्षीय वार्ता चली.

इस संबंध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महतो ने बताया कि वार्ता में प्रबंधन ने मांगों के समाधान के लिए तीन महीने का समय मांगा है. उन्होंने साफ किया कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कंपनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा.

वहीं, इलेक्ट्रो स्टील वेदांता के सीईओ रवीश शर्मा ने कहा कि वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी. वहीं डीएलसी रंजीत कुमार ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति बनने के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है.

Read more

Local News