Friday, September 11, 2026

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता : अंबा प्रसाद.

Share

हजारीबाग। जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबा प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लगातार आम लोगों के संपर्क में रहना चाहिए। जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार होने से पार्टी का जनसंपर्क और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से क्षेत्र में रहकर लोगों से संवाद स्थापित करना होगा।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने की। इस दौरान प्रदेश सचिव नवीन कुमार, बिनोद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, बाबर अंसारी, दिलीप कुमार रवि, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, संजय कुमार यादव, अनिल कुमार राय, कैलाशपति देव, कजरू साव, विजय कुमार सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, सदरूल होदा, राम जन्म राय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more

Local News