Saturday, July 4, 2026

 बिहार – 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Share

पटना में शनिवार से मौसम बदलने के आसार हैं। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्णिया कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में दरभंगा के जाले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। पटना सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना। शनिवार से मौसम में बदलाव के आसार है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि, तीन जिलों के पूर्णिया, कटिहार एवं किशनगंज जिले में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

दरभंगा के जाले में सर्वाधिक वर्षा 38.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में बादलों की लुका-छिपी के साथ तीखी धूप से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे ।

पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों में दर्ज की गई वर्षा

सुपौल के मरौना में 29.2 मिमी, दरभंगा के घनश्यामपुर में 28.8 मिमी, सुपौल के निर्मली में 26.8 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 26.4 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 24.8 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 23 मिमी, सुपौल के नरपतगंज में 22.2 मिमी, दरभंगा के अलीनगर में 20.6 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 20 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 19 मिमी, सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में 18.6 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 17 मिमी, खगड़िया में 12.6 मिमी, सुपौल के बौसा में 10.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 10 मिमी, समस्तीपुर में 7.8 मिमी एवं वैशाली के पातेपुर में 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

पटना        34.0          28.3

गयाजी      32.9          25.6

भागलपुर   33.1          28.1

मुजफ्फरपुर 33.0        27.1

Read more

Local News