Saturday, May 2, 2026

बिहार में पछुआ हवा की गति कम होने से राजधानी पटना समेत पांच शहरों की हवा अत्यधिक प्रदूषित हो गई है।

Share

बिहार में पछुआ हवा की गति कम होने से राजधानी पटना समेत पांच शहरों की हवा अत्यधिक प्रदूषित हो गई है। पटना के तारामंडल क्षेत्र का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया, जबकि सिवान राज्य में 267 के साथ सबसे खराब रहा। हवा के घनत्व में वृद्धि, भौगोलिक संरचना और निर्माण कार्य को प्रदूषण के मुख्य कारण बताया गया है। किशनगंज और सासाराम की हवा संतोषजनक रही।

पटना। बिहार में पछुआ हवा की गति में कमी आने के साथ राजधानी सहित पांच शहरों की हवा रविवार को सबसे अधिक प्रदूषित रही। राजधानी में तारामंडल के पास का क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 255 दर्ज किया गया।

वहीं, गांधी मैदान का 252, समनपुरा का 241, दानापुर का 243 एवं राजवंशी नगर का 231 दर्ज किया गया। राज्य में सिवान की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का एक्यूआइ 267, आरा का 262, हाजीपुर का 243, पटना का 226 एवं बक्सर का 220 एक्यूआइ दर्ज किया गया। पटना की हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 दर्ज किया गया।

किशनगंज और सासाराम की हवा संतोषजनक रही। किशनगंज का एक्यूआइ 53 एवं सासाराम का 66 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राज्य के 13 शहरों की हवा मध्यम स्तर का प्रदूषित रहा। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा के घनत्व में वृद्धि होती है।

हवा की गति कम होने के साथ प्रदूषण में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। वहीं, प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक होती है। अलग-अलग जगहों पर निर्माण कार्य के कारण भी हवा का स्तर खराब होता है।

यहां की हवा सबसे प्रदूषित 

शहरएक्यूआइ (AQI)वायु गुणवत्ता श्रेणी
सिवान267खराब
आरा262खराब
हाजीपुर243खराब
पटना226खराब
बक्सर220खराब

मध्यम प्रदूषित रहने वाले शहर

शहरएक्यूआइ (AQI)वायु गुणवत्ता श्रेणी
सहरसा189मध्यम प्रदूषित
राजगीर185मध्यम प्रदूषित
समस्तीपुर165मध्यम प्रदूषित
मुजफ्फरपुर159मध्यम प्रदूषित
छपरा155मध्यम प्रदूषित
औरंगाबाद152मध्यम प्रदूषित
भागलपुर151मध्यम प्रदूषित
गया141मध्यम प्रदूषित
मोतिहारी133मध्यम प्रदूषित
पूर्णिया125मध्यम प्रदूषित
कटिहार126मध्यम प्रदूषित
बेगूसराय113संतोषजनक
मुंगेर107संतोषजनक

वायु गुणवत्ता की श्रेणी

AQI रेंजवायु गुणवत्ता श्रेणीरंग कोड
0 – 50अच्छा● हरा
51 – 100संतोषजनक● हल्का हरा
101 – 200मध्यम प्रदूषित● पीला
201 – 300खराब● नारंगी
301 – 400बहुत खराब● लाल
401 – 450गंभीर● मैरून

Read more

Local News