Thursday, May 7, 2026

बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, पटना सहित 22 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Share

बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पटना सहित 22 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आया है और आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना है।

पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण हवा ने सुबह और रात में सिहरन बढ़ा दी है। दिन में धूप निकलने के बाद ठंड का अनुभव हो रहा है।

धुंध की परत के कारण गर्माहट का असर कम है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर को कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण प्रदेश में पछुआ का असर बना रहेगा।

तीन से चार दिनों के दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सोमवार को पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस एवं 31.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम दृश्यता एक हजार मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवा के कारण ठंड का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना27.717.0
गया28.213.6
भागलपुर28.115.8
मुजफ्फरपुर27.616.7

Read more

Local News