Friday, July 3, 2026

 बिहार में अगले 7 दिनों तक बिहार के किन जिलों में अलर्ट जारी…

Share

बिहार में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 7 दिनों तक बिहार के किन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है. सितंबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम मिला-जुला असर दिखा रहा है. बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है. मंगलवार को रोहतास जिले में सुबह से ही रूक-रूक कर तेज बारिश होती रही. वहीं पटना समेत अधिकतर जिलों में अभी बारिश की स्थिति नहीं है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले सात दिनों तक बिहार के किन जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है.

बुधवार और गुरुवार का मौसम

बुधवार को बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई और औरंगाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में वज्रपात के आसार हैं. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. वहीं गुरुवार को बिहार के किसी भी जिले में अलर्ट नहीं है.

8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

8 सितंबर यानी अगले सप्ताह सोमवार को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी हुआ है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर में भारी बारिश की संभावना है. पूरे बिहार में आकाशीय बिजली की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सितंबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश होगी

IMD का पूर्वानुमान है कि सितंबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है.

Read more

Local News