Saturday, July 18, 2026

 बिहार के 10 जिलों में 3 मार्च तक होगी बारिश, IMD ने तेज हवा चलने और मेघगर्जन पर भी किया येलो अलर्ट जारी

Share

बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में यहां के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण- पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ जिलों में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre Patna) ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 2 और 3 मार्च को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश के आसार हैं. आइएमडी के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में प्रभावी होने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

Gk73K6Zxmaag7Qh 1024X724 1

बिहार के इन 10 जिलों में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान , कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका जिले में 2 और 3 मार्च को बारिश को लेकर अलर्ट जारी कियाहै. इस दौरान मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिहार के विभिन्न शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक कम दर्ज की जा सकती है. विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है.

कल कहां-कहां हुई बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 1 मार्च को बिहार के गोपालगंज, कैमूर, रोहतास, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर और सीवान जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 2 दिनों से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखा. इस दौरान बारिश और तेज रफ्तार से हवा चली. आइएमडी के मुताबिक राज्य में प्री मानसून 31 मई तक सक्रिय रहेगा. सूरज इस दौरान कर्क रेखा की ओर आगे बढ़ेगा. इस वजह से तापमान बढ़ेगा और बिहार में हल्की बारिश होगी और तेज आंधी चलेगी. इस दौरान मेघगर्जन हो सकता है.

Read more

Local News