बिहार के भागलपुर में NIA ने छापेमारी की है. बुधवार को सुबह-सुबह NIA की टीम ने एक मकान में दबिश डाली है
बिहार के भागलपुर में NIA की टीम ने छापेमारी की है. बुधवार को सुबह-सुबह स्थानीय थाने की पुलिस के साथ NIA की टीम ने यह दबिश डाली है. छापेमारी इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 में स्थित मस्जिद के पास एक घर में की जा रही है. उक्त घर के बाहर पुलिसकर्मी व जवान तैनात हैं. इनकम टैक्स के अधिकारी अंदर मकान में प्रवेश कर चुके हैं और कार्रवाई की जा रही है
सुबह-सुबह डाली दबिश, चर्चों का बाजार गरम
भीखनपुर में NIA रेड की खबर सामने आते ही पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है. सुबह-सुबह NIA की टीम ने यह दबिश डाली है. छापेमारी से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है. जब NIA की टीम लोकल थाने की मदद से रेड मारने आयी उस समय उक्त मकान के आसपास सटे तमाम दुकान वगैरह बंद ही थे. राह चलते लोग पुलिसबलों की तैनाती देखकर अंदर ही अंदर आपस में तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए.
पहले भी हो चुका है इस घर में रेड
मिली जानकारी के अनुसार, जिस मकान में NIA की टीम घुसी है वहां पहले भी रेड किया जा चुका है. कुछ महीने पहले इस घर में छापेमारी हुई है. वहीं लोगों के बीच चर्चा है कि जाली नोट के कारोबार को लेकर यह छापेमारी की जा रही है. हालांकि इसतरह की कोई पुष्टि आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है.


