Saturday, July 25, 2026

फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने जून 2026 में हुई वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं, जो 20 प्रतिशत की बढ़त दिखाते हैं.

Share

फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने जून 2026 के लिए अब तक की सबसे अच्छी ऑटो बिक्री की जानकारी दी है, जिसमें इंडस्ट्री की बिक्री में साल-दर-साल 20 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई.

  • डीलरों की मुख्य संस्था ने बताया कि बीते माह कुल 25,57,234 यूनिट्स की ऑटो बिक्री दर्ज की गई. यह बिक्री जून 2025 के मुकाबले 21.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है, और जून के महीने में दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
  • FADA ने जानकारी दी है कि सभी सेगमेंट में बिक्री 15 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ी है, जिसमें पैसेंजर गाड़ियों और दो-पहिया वाहनों में साल-दर-साल सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी क्रमशः 28.63 प्रतिशत और 21.22 प्रतिशत दर्ज की गई.
  • बिक्री के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, FADA के प्रेसिडेंट सी एस विग्नेश्वर ने कहा कि, “जून का महीना भारतीय ऑटो रिटेल के लिए एक अहम महीना रहा है. यह अब तक का सबसे अच्छा जून का महीना रहा है, जिसमें टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल वाहन, पैसेंजर वाहन और कुल रजिस्ट्रेशन, सभी ने जून के महीने में अब तक के सबसे ज़्यादा आंकड़े दर्ज किए हैं.”
  • विग्रेश्वर ने आगे कहा कि, “इस इंडस्ट्री ने 25,57,234 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 21.83 प्रतिशत की ज़बरदस्त बढ़ोतरी और मई के मुकाबले 1.03 प्रतिशत की बढ़त है. इसमें PV (+28.63 प्रतिशत) और ट्रैक्टर (+25.31 प्रतिशत) सबसे आगे रहे, इसके बाद 2W (+21.22 प्रतिशत), CV (+16.88 प्रतिशत) और 3W (+16.20 प्रतिशत) का स्थान रहा, जबकि ऊंचे बेस के कारण व्हील्ड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट में 40.94 प्रतिशत की गिरावट आई. ट्रैक्टरों ने जून महीने में अब तक का अपना दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया.”
  • पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 28 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी
    आंकड़ों की माने तो जून 2026 में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में सबसे ज़्यादा 28.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह संख्या जून 2025 में 2,19,412 यूनिट से बढ़कर 2026 में 4,10,853 यूनिट हो गई, जो जून महीने के लिए अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री है.
  • FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी इलाकों में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में सालाना 24.67 प्रतिशत की् बढ़ोतरी के मुकाबले ग्रामीण बाज़ारों में यह बढ़ोतरी ज़्यादा तेज़ी से यानी 35.09 प्रतिशत रही. हालांकि, संस्था ने यह भी बताया कि ‘मानसून की वजह से ग्रामीण इलाकों में आई सुस्ती’ के कारण ग्रामीण बाज़ारों में महीने-दर-महीने बिक्री में मामूली 0.11 प्रतिशथ की गिरावट आई.
  • इस महीने एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि भारतीय बाज़ार में CNG, हाइब्रिड और EV की कुल बिक्री का हिस्सा पहली बार 40 प्रतिशत के पार हो गया. बिक्री में CNG का योगदान सबसे ज़्यादा रहा, इसके बाद हाइब्रिड का नंबर आया और EV बहुत कम अंतर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.
  • दोपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी
    टू-व्हीलर सेगमेंट में, FADA ने जून 2026 में कुल 18,28,458 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो एक साल पहले की 15,08,378 यूनिट्स से ज़्यादा है. हालांकि रिपोर्ट की माने तो यह पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त थी.
  • इसके साथ ही इस महीने के लिए अब तक का सबसे अच्छा आंकड़ा था, लेकिन मई 2026 की तुलना में बिक्री में 0.89 प्रतिशत की गिरावट आई, और इसकी वजह ग्रामीण बाज़ारों में मांग में कमी का होना था. यानी महीने-दर-महीने इसमें 4.55 प्रतिशत की गिरावट हुई.
  • डीलर संगठन FADA ने यह भी बताया कि टू-व्हीलर सेगमेंट में EV की बिक्री का हिस्सा पहली बार डबल डिजिट में पहुंच गया है. बेचे गए सभी टू-व्हीलर में EV की हिस्सेदारी 10.6 प्रतिशत रही.
  • कमर्शियल वाहनों और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में 15 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी
    इसके अलावा, अन्य सेगमेंट की बात करें तो, कमर्शियल व्हीकल्स और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री भी इस महीने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर रही. इनकी बिक्री क्रमशः 90,972 और 1,20,889 यूनिट्स की रही. कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में साल-दर-साल 16.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मई 2026 के मुकाबले 8.53 प्रतिशथ की बढ़ोतरी हुई.

इसके अलावा, तीन-पहिया वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 16.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी और मई 2026 के मुकाबले 8.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, ट्रैक्टर की बिक्री साल-दर-साल 25.31 प्रतिशत बढ़कर 1,00,818 यूनिट्स की रही – जो जून में इस सेगमेंट के लिए अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.

Read more

Local News