Thursday, July 2, 2026

प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में बुधवार दोपहर जहरीला भोजन करने से 62 बच्चे बीमार पड़ गए…..

Share

मुजफ्फरपुर के प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में बुधवार दोपहर जहरीला भोजन करने से 62 बच्चे बीमार पड़ गए थे. इनमें से 8 की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस मामले में डीपीओ और बीईओ से जवाब मांगा गया है. दोनों को संयुक्त जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट जमा देने को कहा गया है.

बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय की रसोई में तैयार भोजन में छिपकली गिरी थी लेकिन, जब तक रसोइया की नजर पड़ी तब तक देर हो चुकी थी. खाना खाने के बाद ही बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत सामने आई थी. इस घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया था. जिसके बाद शिक्षकों ने आनन फानन में 62 बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया. जिनमें से 8 को पेट दर्द की शिकायत पर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

Read more

Local News