Sunday, May 3, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात से बिहार के विकास को गति मिलेगी।

Share

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात से बिहार के विकास को गति मिलेगी। यह मुलाकात बिहार के विकास में सहयोग को मजबूत करेगी और राज्य को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बिहार को शीर्ष दस विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए काम कर रही है।

पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात से बिहार के विकास को गति मिलेगी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात बिहार के सर्वांगीण विकास में परस्पर सहयोग को और मजबूत करेगी और राज्य को विकसित बनाने के लक्ष्य में एक अहम कड़ी साबित होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की एनडीए सरकार आने वाले वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष दस विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि दो दूरदर्शी और विकासपरक नेताओं की यह जोड़ी ‘नए बिहार’ के निर्माण की दिशा में पूरी तरह संकल्पित है और इसका लाभ सीधे राज्य की 14 करोड़ जनता को मिलेगा।

Read more

Local News