प्रत्येक आदमी के जीवन में हर चीज का महत्व और स्थान है. इसका जीवन में बहुत असर भी पड़ता है. आज के समय में लोग चाहते हैं कि उनके पास खूब सारा पैसा आए और टिके भी. जिससे जरुरत के समय वह काम आए. इससे इतर कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास पैसा तो आता है, लेकिन टिकता नहीं है. महीना खत्म होता नहीं, पैसा समाप्त हो जाता है. इसके पीछे हमारी कुछ आदतें भी शामिल होती है. आज हम बात कर रहे हैं पर्स या वॉलेट के बारे में.
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के मुताबिक अगर जातक अपने पर्स में कुछ खास चीजें रखता है तो उसे कभी भी पैसे की कमी नहीं सताएगी. उसे मुसीबत के समय राहत मिलेगी और उसके खर्चों पर भी लगाम लगेगा. चलिए पर्स से संबंधित कुछ वास्तु टिप्स जानते हैं.
- सबसे पबले पर्स साफ-सुथरा हो
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि किसी भी जातक का पर्स खराब स्थिति में नहीं होना चाहिए. हमेशा साफ-सुथरा और अच्छी हालत में होना चाहिए. पर्स कहीं से भी फटा हुआ ना हो. अगर ऐसा हुआ तो निगेटिविटी आएगी और पैसे कि किल्लत सताएगी. इसके साथ-साथ अगर आपका पर्स पुराना हो गया है तो उसे फौरन बदल दीजिए. पुराने और खराब पर्स को अपने पास नहीं रखना चाहिए. - पर्स में बेकार की चीजें मत रखें
उन्होंने आगे बताया कि तमाम जातक ऐसे होते हैं, जो अपने वैलेट या पर्स में बेकार के कागज, बिल, रसीद और तमाम कार्ड रखते हैं. इसका भी बुरा असर पड़ता है. इससे बचना चाहिए. अपने पर्स में केवल काम के पेपर रखें, जिनकी जरुरत हो. इससे आप पर निगेटिविटी नहीं आएगी और धन टिकेगा. - पीले चावल जरूर रखें
डॉ. उमाशंकर मिश्र ने कहा कि हर शुभ कार्य में हल्दी से पीले किए गए अक्षत रखें जाते हैं. ऐसा वास्तु शास्त्र में भी उल्लेख है. उन्होंने कहा कि पर्स में अगर पीले चावल रखे जाएं तो जातकों की फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी और पैसे की कमी भी दूर होगी. यहां एक बात का ध्यान रखें कि चावल साबुत हों और गुरुवार को यह उपाय करें. - गोमती चक्र
हिंदू शास्त्र में बताया गया है कि गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है. दीपावली और शुभ मौकों पर इनको अर्पित भी किया जाता है. अगर कोई जातक गुरुवार के दिन गोमती चक्र को अपने पर्स या वॉलेट में रखता है तो उसे पैसे की किल्लत नहीं होगी और कर्जों से भी राहत मिलेगी. - हरी इलायची का करें प्रयोग
डॉ. उमाशँकर मिश्र ने यह भी बताया कि बुधवार को पूजा करते समय अपने पर्स में दो इलायची भी रख सकते हैं. यह उपाय धन के लेन-देन और पैसे खींचने के लिए शुभ माना जाता है. - मां लक्ष्मी की फोटो
जातक अपने पर्स में धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी की एक फोटो भी रखें. ध्यान रहें मां लक्ष्मी की तस्वीर जो आप लेंगे उसमें मां कमल के फूल पर बैठी हुई हों और उनके हाथ से धन नीचे गिरता हो. यह धन को अपनी ओर खींचने के लिए बेहद कारगर उपाय है. - चांदी का टुकड़ा भी रख सकते हैं
ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार के दिन पूजा करने के बाद पर्स में एक चांदी का टुकड़ा भी रख सकते हैं. यह आपके जीवन में सकारात्मकता लाता हौ धन को भी स्थिर रखता है.
इसके अलावा ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पर्स का रंग भी मायने रखता है. राशिनुसार जातक पर्स अपने पास रखें तो उनकी धन संबंधी परेशानियां कम हो जाएंगी.
- मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को हमेशा लाल और मरून रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए.
- वृषभ और तुला राशि के जातक हल्के रंग के पर्स का प्रयोग करें.
- मिथुन और कन्या राशि के लोग पीला और काले रंग के पर्स को यूज करें.
- कर्क राशि के जातकों को हल्के भूरे रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए.
- सिंह राशि के लोग लाल रंग के पर्स का प्रयोग करें.
- धनु और मीन राशि के जातक सुनहरा, भूरे रंग के वॉलेट या पर्स का प्रयोग करें.
- मकर और कुंभ राशि के लोग काले रंग का पर्स रखेंगे तो उन्हें धन की कमी नहीं होगी.
उन्होंने आगे कहा कि फटे-पुराने नोट, कागज, बिल और सिक्कों को पर्स में रखने से बचना चाहिए. अगर ऐसा करेंगे तो जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी. इसके अलावा कभी भी दूसरों के सामने पैसों से भरा पर्स मत निकालिए. नजर दोष भी हो सकता है.


