Saturday, June 20, 2026

पीयूष चावला और सिद्धार्थ कौल समेत 13 भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे देश में क्रिकेट खेलने का फैसला किया है.

Share

भारत में क्रिकेट का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब हर राज्य की अपनी अपनी लीग शुरू हो गई है. जिसने गांव के खिलाड़ियों को आईपीएल और टीम इंडिया में पहुंचने का दरवाजा खोल दिया है. लेकिन कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके लिए ये दरवाजा बंद भी हो गया है. जिसकी वजह से अब वो खिलाड़ी विदेश में क्रिकेट लीग खेलना चाहते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत समेत 13 भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी लीग (SA20) में अपनी नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है.

केवल एक भारतीय खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के अनुसार विदेशी लीग में सिर्फ वही भारतीय खिलाड़ी खेल सकते हैं जो भारत में क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास ले चुके हैं. साउथ अफ्रीका की लीग में केवल एक भारतीय खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक, ने खेला है. पिछले सीजन में उन्होंने पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था.

SA20 नीलामी में भारतीय खिलाड़ी
पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, महेश अहीर, सरुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, निखिल जगा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, अंसारी मारूफ, इमरान खान, वेंकटेश गलीपेल्ली और अतुल यादव

खिलाड़ियों की बेस प्राइज
रिपोर्ट के अनुसार पीयूष चावला बेस प्राइज 1,000,000 रैंड (50 लाख रुपये) है. इसके अलावा इमरान खान का बेस प्राइज 500,000 रैंड (25 लाख रुपये) है. जबकि दूसरे सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइज 200,000 रैंड (10 लाख रुपये) है.

SA20 लीग की टीमें
खास बात ये है कि SA20 लीग में कुल 6 टीमें भाग लेती हैं. इन सभी टीमों के मालिक भारतीय व्यवसायी हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस केप टाउन, जोबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जायंट्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के नाम शामिल हैं. बता दें कि SA20 लीग का चौथा सीजन 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक खेला जाएगा. इस सीजन के लिए 784 खिलाड़ियों की नीलामी 9 सितंबर को होगी. मुंबई इंडियंस केपटाउन इस लीग की गत विजेता है.

Read more

Local News