Wednesday, June 10, 2026

पिक्सल ग्लो फीचर यूजर्स को फोन उल्टा रखने पर भी रंगीन रोशनी के जरिए आसानी से नोटिफिकेशन्स देखने की सुविधा दे सकता है.

Share

 गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में एक नया और आकर्षक फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Pixel Glow फीचर है. इस फीचर की चर्चा पिछले कुछ वक्त से काफी हो रही है और ऐसा लगता है कि गूगल ने हाल ही में ही इसे Google I/O 2026 इवेंट के दौरान इस अपकमिंग फीचर को टीज़ भी किया है. पिक्सल ग्लो दरअसल फोन के पीछे कैमरा बार के आसपास एक नियोन लाइट स्ट्रिप की तरह काम करेगा, जो नोटिफिकेशन्स के लिए इस्तेमाल होगा.

जब फोन उल्टा रखा होगा, तब भी यह रंग-बिरंगी लाइट्स के जरिए यूज़र्स को नोटिफिकेशन्स अलर्ट्स देगा. गूगल के Tensor G6 चिपसेट के साथ इस फीचर को Pixel 11 Series में लॉन्च किया जाने वाला है, जिसे इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है. Google I/O 2026 की कीनोट में जेमिनी ओमनी (Gemini Omni) को दिखाते हुए एक वीडियो में पिक्सल 11 जैसा फोन दिखाया गया, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के आसपास हल्की चमक नज़र आई.

गूगल फोन में पिक्सल ग्लो फीचर

कई यूज़र्स और एक्सपर्ट्स का मानना है कि यही पिक्सल ग्लो का पहला संकेत हो सकता है. हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एआई जनरेटेड विजुअल भी हो सकता है. हालांकि वीडियो में दिखाई देने वाले फोन पर प्रोटेक्टिव केस लगा हुआ था, इसलिए यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि डेमो में नया फोन था या पुराना.

पिक्सल ग्लो की खासियत यह है कि यह Nothing Phone की तरह बैक लाइटिंग का इस्तेमाल करेगा, लेकिन गूगल इसे जेमिनी एआई के साथ जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है. Android 17 Beta 4 के APK टीअरडाउन में इस फीचर को कोडनेम “orbit” के तौर पर देखा गया था. जब फोन फेस डाउन हो तो रंगील एलईडी लाइट्स के जरिए अपडेट्स, कॉल्स या अन्य नोटिफिकेशन्स दिखाएगा. यह फीचर यूज़र्स को बिना फोन उठाए ही महत्वपूर्ण जानकारी देगा.

गेम चेंजर फीचर?

गूगल के इस कदम को पिक्सल सीरीज को और भी प्रीमियम बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. Tensor G6 चिपसेट TSMC के 2nm प्रोसेस पर बना होगा, जो परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों में सुधार लाएगा. पिक्सल 11 सीरीज में यह नया फीचर गेम चेंजर साबित हो सकता है. खासकर, उन यूज़र्स के लिए जो नोटिफिकेशन्स को स्टाइलिश तरीके से देखना पसंद करते हैं.

पिछले कुछ सालों में पिक्सल फोन्स ने कैमरा, एआई फीचर्स और क्लीन सॉफ्टवेयर के लिए नाम कमाया है. पिक्सल ग्लो जैसे हार्डवेयर फीचर के साथ गूगल अब डिज़ाइन और यूज़र्स एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई देना चाहता है. हालांकि, अभी तक इस फीचर के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन गूगल इवेंट में बाद लोगों की उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है.

  • आपको ध्यान होगा कि नथिंग फोन्स ने एलईडी लाइट्स के जरिए पहली बार ऐसा कुछ किया था और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, अब गूगल भी पिक्सल ग्लो फीचर लेकर आ रहा है. अगर गूगल का यह फीचर लोगों पसंद आया और सफल हुआ तो यह मोबाइल फोन इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंडिंग फीचर भी बन सकता है.

Read more

Local News