Thursday, May 7, 2026

 पटना में एक अनोखा मामला सामने आया जब पुलिस थाने में ‘मृतका’ खुद हाजिर हो गई

Share

 पटना में एक अनोखा मामला सामने आया जब पुलिस थाने में ‘मृतका’ खुद हाजिर हो गई। दहेज प्रताड़ना के कारण वह ससुराल से भाग निकली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। इसी क्रम में उसने थाने पहुंचकर कहानी बताई। 

फतुहा थाना में उस खलबली मच गई जब एक विवाहिता पहुंची। वह मह‍िला ऐसी थी जिसकी दहेज हत्‍या की एफआइआर दर्ज कराई गई थी।

थाने पहुंचकर मह‍िला ने आपबीती थानाध्यक्ष को सुनाई। उसकी बात सुनकर सभी सन्‍न रह गए। उसने बताया क‍ि उसकी हत्‍या नहीं की गई, प्रताड़ना से ससुराल छोड़कर भाग गई थी। 

उसने बताया क‍ि वह अपनी ससुराल से भाग कर पटना चली गई। वहां रोजगार कर जीवनयापन कर रही हूं। उसने बताया क‍ि स्‍वेच्‍छा से थाने पर आई हूं।  

गायब होने पर थाने में कराई थी प्राथमि‍की

मह‍िला के पिता नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के घाना विगहा निवासी संजय प्रसाद ने पुलिस को पूरी जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि अपनी पुत्री ब्‍यूटी की शादी फतुहा थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत जगुविगहा गांव में अरुण सिंह के पुत्र राजेश कुमार के साथ वर्ष 2011 में की थी।

शादी के बाद कुछ दिनों तक तो दोनो पति-पत्नी का सम्बंध बहुत अच्छा रहा इस दरम्यान मेरी पुत्री को दो बच्ची भी हुई। उसके बाद मेरी पुत्री को उसके ससुराल वाले प्रताड़‍ित करने लगे। दहेज की मांग की जाने लगी। 

इस बात की सूचना समय-समय पर पुत्री देती रहती थी। 31 अगस्त को मेरे दामाद राजेश कुमार ने बताया कि आपकी बेटी अपने ससुराल से भाग गई है।

सूचना मिलते ही वे सपरिवार अपनी बच्ची के ससुराल पहुंचे। वहां घर में सन्‍नाथ पसरा था। ससुराल का कोई भी सदस्‍य नहीं था। इस पर पिता को शंका हुई।

कोर्ट में कराया गया बयान 

उन्‍होंने फतुहा थाना में बेटी के पत‍ि, सास ,ससुर ,देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्‍या की प्राथमिकी दर्ज कराई। गनीमत रही क‍ि इस मामले में पुलिस क‍िसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं की थी। 

जैसे ही महिला जीवित हालत में फतुहा थाना पहुंची पुलिस के होश उड़ गए। महिला को 164 के बयान के लिए फतुहा पुलिस ने सोमवार को पटना सिटी न्ययालय भेजा।

इस बात की पुष्टि फतुहा थानाध्यक्ष सदानन्द साह ने की है। उन्‍होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आगे की करवाई की जाएगी । 

Read more

Local News