पहली पटना से बाहर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने की योजना आरजेडी ने बनाई है। हर साल 24 जनवरी को राजद पटना में जयंती मनाती थी।
लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह मधुबनी के फुलपरास में मनाएगी। यह आयोजन 24 जनवरी को फुलपरास के श्रीकृष्ण यादव प्लस 2 उच्च विद्यालय सिसवा बरही के मैदान में होगा। इस जयंती समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। बुधवार को इस बात की जानकारी प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
पहली पटना से बाहर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने की योजना आरजेडी ने बनाई है। हर साल 24 जनवरी को राजद पटना में जयंती मनाती थी। लेकिन इस बार कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि रही मधुबनी में जयंती समारोह का आयोजन करेगी। राजद के इस फैसले को बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मिथिलांचल और कोसी में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की कोशिश की तौर पर देखा जा रहा है।
समस्तीपुर में जन्मे कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल और मधेपुरा रही है। इन क्षेत्रों से वो कई बार विधायक और सांसद चुने गए। जिसके चलते मधुबनी में पार्टी ने जयंती मनाने का फैसला लिया है। क्योंकि मिथिलांचल और कोसी में बीजेपी और जेडीयू के साथ चुनाव लड़ने से राजद कमजोर हुई है। यही वजह है कि पार्टी ये फैसला लिया है।



