Monday, August 24, 2026

गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द; कई के रूट में बदलाव.

Share

गोरखपुर/पटना: गोरखपुर कैंट और उनौला के बीच रेल लाइन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य के कारण अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य की वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार, यह कार्य वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड में किया जाएगा। 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच अलग-अलग ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट की सवारी ट्रेनें रद्द

NI कार्य के कारण नरकटियागंज और गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।

  • 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द।
  • 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द।
  • 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी: 1 से 4 सितंबर तक निरस्त।

यात्रियों को इन तारीखों के दौरान यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

जननायक और शहीद एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को निर्धारित मार्ग के बजाय रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, छपरा ग्रामीण और मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।

वहीं, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 1 सितंबर को बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, मऊ और भटनी के रास्ते संचालित होगी।

14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी 2 और 3 सितंबर को भटनी, मऊ, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के वैकल्पिक मार्ग से चलेगी।

बाघ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर

13019 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। यह ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, मऊ और भटनी होकर चलेगी।

इसके अलावा 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ और रोजा के रास्ते चलाया जाएगा।

15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस भी छपरा, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

बिहार संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनों का भी बदला मार्ग

15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा, औंड़िहार, जौनपुर, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते चलेगी।

इसी तरह 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को छपरा, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल के वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा।

15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी जंक्शन और छपरा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगी।

अमृत भारत और क्लोन स्पेशल ट्रेनें भी प्रभावित

19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, भटनी, सीवान, थावे और कप्तानगंज के रास्ते चलेगी।

इसके अलावा 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल को भी वैकल्पिक मार्ग दिया गया है। दोनों ट्रेनें छपरा, औंड़िहार, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होकर संचालित होंगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेल लाइन पर चल रहे कार्य के कारण ट्रेनों के समय और मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। ऐसे में संबंधित तारीख पर यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की ताजा सूचना और अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए

Read more

Local News