Saturday, April 18, 2026

नशे में धुत पति ने की पत्नी की हत्या

Share

नशे में धुत पति ने की पत्नी की हत्या

पालकोट. पालकोट थाना के गोनमेर खूंटीटोली गांव निवासी रामकुमार उरांव उर्फ घुड़ा उरांव (60) ने अपनी पत्नी अंजनी देवी (55) को डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने अभियुक्त रामकुमार उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी शराब पीने के बाद आपस में लड़ने लगे. विवाद इतना बढ़ गया कि रामकुमार ने नशे में अपनी पत्नी अंजनी देवी को डंडे से कई बार पीट दिया, जिससे अंजनी देवी घायल हो गयी. घायल अवस्था में उसे गुमला सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव नागोटोली में हर दिन सुबह को दोनों पति-पत्नी शराब पीने आते थे. कोई ऐसा दिन नहीं था कि दोनों शराब नहीं पीते थे. शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पति ने पत्नी को पीट दिया. इधर पालकोट पुलिस को सूचना मिलने पर थानेदार राहुल कुमार दसौंधी गांव पहुंचे. हत्या के अभियुक्त पति रामकुमार उरांव उर्फ घुड़ा उरांव को गिरफ्तार कर थाना ले गये.

Read more

Local News