Monday, June 22, 2026

देवघर के मारगोमुंडा प्रखंड में मनरेगा कर्मियों की लंबी हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई.

Share

देवघर के मारगोमुंडा प्रखंड में मनरेगा कर्मियों की लंबी हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई. 100 दिनों बाद काम पर लौटे कर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई. हड़ताल खत्म होने से मनरेगा योजनाओं के कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है.

पिछले सौ दिनों से अधिक समय तक विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे. हड़ताल समाप्त कर रोजगार सेवकों ने सोमवार को काम पर वापस आ गये हैं. मनरेगा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील मुर्मू के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत रोजगार सेवक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ शशि संदीप सोरेन को लिखित आवेदन सौंपकर दोबारा कार्यभार संभालने की जानकारी दी. गौरतलब है कि रोजगार सेवकों की लंबी हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र में संचालित मनरेगा की अनेक कार्यों का संचालन प्रभावित हो रहा था.

प्रशासन की ओर से हड़ताली कर्मियों को लगातार पत्र जारी कर कार्य पर लौटने का आग्रह किया जा रहा था. सरकार से वार्ता के बाद सोमवार को रोजगार सेवकों ने काम पर वापसी कर ली. मौके पर रोजगार सेवक झुपर मरांडी, राम चंद्र पंडित, अमित कुमार सिंह, संतोष बेसरा, गणेश हांसदा, प्रवीण कुमार सिंह, उदय शंकर पांडेय, विजय कुमार, केवल प्रसाद आदि मौजूद थे.

Table of contents [hide]

Read more

Local News