Saturday, July 11, 2026

झारखंड सरकार ने गोपलाडीह से भोगनाडीह तक नई सड़क निर्माण परियोजना पर मुहर लगा दी है.

Share

Ranchi :  झारखंड सरकार ने साहिबगंज जिले में गोपलाडीह से भोगनाडीह तक नई सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 60 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा. योजना पर 88.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. SH-18 ADB मार्ग से भोगनाडीह तक बनने वाली सड़क की कुल लंबाई 3.725 किलोमीटर होगी. परियोजना में सड़क निर्माण के साथ जमीन अधिग्रहण और वृक्षारोपण का काम भी शामिल है.

सरकार ने इस योजना को 2 चरणों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है.

योजना का काम पथ प्रमंडल, साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में कराया जाएगा. वहीं, मुख्य अभियंता हर महीने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे, ताकि काम तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके. सरकार का कहना है कि सड़क बनने के बाद गोपलाडीह और भोगनाडीह के बीच आवागमन आसान होगा. इससे आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 60 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा. इसके लिए 53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. बाकी 40 प्रतिशत काम वित्तीय वर्ष 2027-28 में पूरा होगा, जिस पर 35.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Read more

Local News