Friday, July 31, 2026

झारखंड पुलिस मुख्यालय में IG पंकज कंबोज बने प्रथम अपीलीय पदाधिकारी, RTI मामलों की सुनवाई अब उनके जिम्मे.

Share

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) पंकज कंबोज को पुलिस मुख्यालय, रांची का प्रथम अपीलीय पदाधिकारी (First Appellate Authority) नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह निर्णय सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत पुलिस मुख्यालय से जुड़े उन मामलों की प्रथम अपील, जिनका संबंध आरटीआई आवेदन से होगा, अब पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) के स्तर पर सुनी और निस्तारित की जाएगी।

अधिकारियों का मानना है कि इस नियुक्ति से सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों के निपटारे की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी। साथ ही अपीलों के समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नई व्यवस्था का उद्देश्य आरटीआई अधिनियम के तहत आने वाले मामलों के निष्पादन को अधिक सुचारु बनाना और अपील प्रक्रिया को सक्षम स्तर पर संचालित करना है।

Read more

Local News