Tuesday, October 6, 2026

झारखंड के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 56 मैनेजर पदों पर भर्ती, 60 हजार मानदेय; 21 अक्टूबर तक आवेदन.

Share

रांची, 6 अक्टूबर 2026: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य सरकार की आदर्श विद्यालय योजना के तहत संचालित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मैनेजर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। राज्य के 24 जिलों में संचालित इन विद्यालयों की प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 56 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 60,000 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

किस वर्ग के कितने पद

कुल 56 पदों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (UR): 13 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 19 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 8 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-I): 6 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC-II): 3 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 7 पद

किन अभ्यर्थियों के लिए मौका

भर्ती के लिए CBSE, ICSE, जवाहर नवोदय विद्यालय या केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य अथवा उप-प्राचार्य आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा CBSE, ICSE, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय या आर्मी स्कूल के ऐसे PGT भी पात्र होंगे, जिनके पास कम से कम 20 वर्ष का शिक्षण अनुभव और प्रशासनिक कार्य का अनुभव हो।

प्रशासनिक अनुभव में अकादमिक प्रभारी, परीक्षा प्रभारी, टाइम-टेबल प्रभारी, क्लास रिप्रेजेंटेटिव या समन्वयक जैसी जिम्मेदारियों का अनुभव शामिल किया गया है। CBSE से संबद्ध विद्यालयों में प्राचार्य या उप-प्राचार्य के रूप में अधिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है।

62 वर्ष तक की आयु सीमा

अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 62 वर्ष होनी चाहिए। नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक साल के अनुबंध पर होगी। प्रदर्शन की वार्षिक समीक्षा के आधार पर अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह अधिकतम 65 वर्ष की उम्र तक ही रहेगा।

आवेदन शुल्क और चयन का तरीका

आवेदन के साथ 1,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।

ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार ‘State Project Director, Jharkhand Education Project Council, Ranchi’ के नाम डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चेक के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार अथवा लिखित परीक्षा के साथ साक्षात्कार शामिल किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन कहां और कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक JEPC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JEPC की आधिकारिक वेबसाइट

ऑफलाइन आवेदन के लिए भरे हुए आवेदन पत्र के साथ जरूरी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्रों की अभिप्रमाणित प्रतियां पंजीकृत डाक से भेजनी होंगी।

पता:
राज्य परियोजना निदेशक,
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,
जेएससीए स्टेडियम रोड, सेक्टर-3,
धुर्वा, रांची-834004

ईमेल: jepcranchi1@gmail.com

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यान से जांच लें।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News