Saturday, April 18, 2026

जूस पीने के लिए मांगे पैसे, लेकिन पी लिया तेजाब, तड़प-तड़प कर युवक की मौत

Share

रांचीः राजधानी रांची में एक युवक की तेजाब पीने की वजह से मौत हो गई. मृतक इमरान हिंदपीढ़ी का रहने वाला था. मृतक के बड़े भाई मिराज ने बताया कि इमरान ने जूस पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन वह एसिड खरीद कर पी लिया.

तड़प-तड़प कर मरा युवक

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले इमरान नाम के युवक की एसिड पीने की वजह से तड़प-तड़प कर मौत हो गई है. इमरान के भाई मिराज ने बताया कि उनका भाई मानसिक परेशानी से गुजर रहा था. उसका इलाज भी चल रहा था. एक दिन पहले इमरान उनके पास आया और जूस पीने के लिए 100 रुपये मांगे.

बड़े भाई ने लिए थे जूस पीने के लिए पैसे

मिराज के अनुसार इमरान जूस पीने के लिए पैसे लेकर गया था, लेकिन उसने बाजार से एसिड की बोतल खरीद ली और उसे पूरा पी गया. एसिड पीने की वजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद उसे आनन -फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

रिम्स में हुआ पोस्टमार्टम

इधर, युवक की मौत के मामले की जानकारी मिलते ही हिंदपीढ़ी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. रिम्स में ही इमरान के शव का पोस्टमार्टम भी किया गया है.परिजनों ने पुलिस को बताया है कि इमरान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.जूस पीने के बजाय वह एसिड पी गया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

मृतक इमरान के परिजनों ने बताया कि इमरान की शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची भी है. हाल के दिनों में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. परिजनों ने इमरान का इलाज भी करवाया था, लेकिन उससे कोई विशेष फायदा नहीं हुआ था. इसी बीच इमरान ने अपने बड़े भाई से जूस पीने के लिए पैसे मांगे और एसिड खरीद कर पी गया. उसे तड़पता हुआ देख अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए.

Read more

Local News