Thursday, July 23, 2026

जुड‍़वां बच्चों को छोड़कर महाकुंभ गयी डॉक्टर सोनी का शव लौटा घर, बिहार के पूर्णिया में 4 लोगों की उठी अर्थी

Share

महाकुंभ स्नान करके प्रयागराज से पूर्णिया लौट रहे बिहार के 4 लोगों की मौत यूपी के गाजीपुर में एक भीषण सड़क हादसे में हो गयी. पूर्णिया की महिला डॉक्टर समेत चारो लोगों का शव देर रात को पूर्णिया पहुंचा. मृतकों में डॉ. सोनी यादव, उनकी बुआ सास गायत्री देवी,ड्राइवर सलाउद्दीन और पेशे से एमआर रहे दीपक कुमार शामिल हैं. डॉ. सोनी अपने दो जुड़वां बच्चों को छोड़कर महाकुंभ स्नान के लिए गयी थीं. दोनों बच्चों के सिर से मां के ममता की आंचल अब हट गयी है. परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

पूर्णिया लौट रहे चार लोगों की मौत

यूपी के गाजीपुर में गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर बिरनो थाना के पास गुरुवार की रात को पूर्णिया लौट रहे चारो लोगों की मौत हो गयी. मृतका डॉ. सोनी के पिता दुर्गा यादव फेमस डॉक्टर हैं.

अनियंत्रित कार ट्रक से टकरायी

डॉ. सोनी यादव अपनी फुफेरी सास और अन्य सहयोगियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गयी थीं. स्नान करके लौटने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकरायी और हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी. चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है.

378502F0 D75B 4792 9B56 400Ed03F79F5
डॉ. सोनी के परिजन

शव पहुंचा तो मचा कोहराम

वहीं शुक्रवार की देर रात को चारो शव पूर्णिया पहुंचा तो कोहराम मच गया. शवों का दाह-संस्कार किया गया. डॉ. सोनी यादव का दाह-संस्कार उनके पैतृक गांव में शनिवार को किया गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bf059Ba5 F586 4968 A8C5 30F4C8C498B6

जुड़वां बच्चों को छोड़कर गयी थी मां

मृतका के परिजन ने बताया कि डॉ. सोनी को दो बच्चे हैं. इसलिए उनके पति बच्चों की देखरेख करने और क्लीनिक में कुछ मरीजों के ऑपरेशन को लेकर महाकुंभ स्नान के लिए नहीं गए थे.

21Pur 10 21022025 70 C701Bha114472524 1

दो बच्चों को छोड़कर गयी थी मां, शव लौटा घर

इधर, दोनों बच्चों को यह एहसास भी नहीं है कि उनकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएंगी. परिवार के लोगों को भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि डॉ. सोनी अब उनके बीच नहीं है. वहीं इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन अन्य मृतकों के परिजनों में भी कोहराम मचा है. डॉ. सोनी के साथ काम करने वाले उनके कंपाउंडर की हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है.

Cdc46048 C144 4017 A10C 5F4C39067F27

Table of contents [hide]

Read more

Local News