Thursday, May 7, 2026

जिम के गेट पर नवजात बच्ची झोले में मिली.

Share

राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 स्थित एक जिम के गेट पर शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची झोले में मिली.

पटना:

राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 स्थित एक जिम के गेट पर शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची झोले में मिली. मामले की जानकारी तब हुई, जब जिम ऑनर सौरव सुमन सुबह छह बजे जिम खोलने पहुंचे. उन्होंने गेट पर टंगे सफेद झोले से रोने की आवाज सुनी. झोले में देखा तो अंदर नवजात बच्ची दिखी, जिसके गाल मच्छरों के काटने से सूज चुके थे. शुक्रवार रात करीब 10 बजे जिम बंद होने के बाद किसी ने बच्ची को वहां छोड़ दिया था. सुबह जिम खुलने तक मासूम पूरी रात झोले में रही. सौरव ने तुरंत झोले से बच्ची को निकाला और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही राजीवनगर थाना पुलिस पहुंची. जिम ऑनर ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया. बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है. केवल मच्छरों के काटने से चेहरे पर हल्की एलर्जी थी

Table of contents [hide]

Read more

Local News