Wednesday, July 8, 2026

गोड्डा के देवगन मरांडी ने अपनी पहली इंटरनेशनल फाइट में नेपाल के खिलाड़ी को धराशायी किया.

Share

गोड्डा: जिले के देवगन मरांडी ने अपनी पहली इंटरनेशनल फाइट में नेपाल के खिलाड़ी को धराशायी किया. जीत के बाद गांव लौटे देवगन मरांडी का हीरो की तरह स्वागत किया गया. गोड्डा के ललमटिया के युवक ने MMA (Mixed Marshal Art) में देश का नाम रोशन करते हुए नेपाल के खिलाड़ी को महज 17 सेकंड में धराशायी कर दिया.

दरअसल, कोलकाता में आयोजित प्रोफेशनल MMA फाइट में दो कैटेगरी 61 और 65 किलोग्राम फेदरवेट श्रेणी में मुकाबला हुआ. जिसमें भारत और नेपाल के तीन-तीन फाइटर ने अलग-अलग कैटेगरी में भाग लिया. 65 किलोग्राम वर्ग में भारत की ओर से देवगन मरांडी ने नेपाल के सुनील पहन को नॉकआउट राउंड में महज 17 सेकंड में ही धराशायी कर दिया. इस प्रतियोगिता में देवगन मरांडी को 11-3 पॉइंट हासिल हुए.

  • लालमटिया के छोटे से गांव का लड़का प्रोफेशनल फाइट में दांव आजमा कर देश का नाम रौशन कर रहा है. ऐसे में वह युवक जीतकर गांव वापस लौटा तो उसका लोगों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया.
  • इस मौके पर देवगन मरांडी ने कहा कि वो प्रोफेशनल फाइट में देश के लिए और भी नाम कामना चाहता है. यह उनका पहला इंटरनेशनल फाइट में अनुभव था, तीन मिनट की फाइट को महज 17 सेकंड में खत्म कर दिया. देवगन मरांडी ने बताया कि वह अगले महीने बेंगलुरू में आयोजित होने वाली खास प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसके लिए वह नियमित ट्रेनिंग और विशेष तैयारी में जुटे हैं.
  • उन्होंने आगे बताया कि आगामी प्रतियोगिता में भी वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे. देवगन मरांडी ने कहा कि उनका लक्ष्य दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मिक्स्ड मार्शल संस्था यानी यूएफसी में खेलना और विजेता बनकर देश का रोशन नाम करना है. उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार और संबधित खेल संस्थाओं से अच्छी ट्रेनिंग और आर्थिक मदद मिले, तो वे इंटरनेशनल स्तर पर देश का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और विजेता बनकर झारखंड और देश का नाम रोशन कर सकते हैं.
  • वहीं देवगन मरांडी की खेल यात्रा दिल्ली से शुरू हुई थी. इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लगातार तीन मुकाबले जीतकर अपने हुनर का लोहा मनवाया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अब तक खेले गए 14 एमएमए मुकाबलों में से 11 में शानदार जीत दर्ज की है.

बता दें कि देवगन मरांडी के पिता रिटायर्ड ईसीएल कर्मी हैं. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि उनका बेटा, देश का मान बढ़ा रहा है, जो गर्व की बात है.

Read more

Local News