Thursday, July 23, 2026

खिड़की से ट्रेन में घुस जाएंगे, महाकुंभ तो जाएंगे… स्पाइडरमैन बनी बिहार की महिलाओं को देखिए

Share

जरा इन तस्वीरों को देखिए. ये कोई स्पाइडरमैन नहीं बल्कि महाकुंभ जाने की होड़ में अपनी जान जोखिम में डाल रहे बिहार के लोग हैं. जो ट्रेन की खिड़कियों से ही एंट्री लेने में नहीं चूक रहे.

 महाकुंभ मेला 2025 शुरू होते ही प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी. धीरे-धीरे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी. अमृत स्नान या किसी अन्य प्रमुख तिथियों में कुंभस्नान को लेकर ट्रेनों में भीड़ अधिक देखी जाती थी. अचानक पिछले कुछ दिनों से यह भीड़ और बढ़ी है. अब जब महाकुंभ समापन की ओर है तो भीड़ कम होने के बदले अधिक होती जा रही है. बिहार से यूपी जाने वाली सभी ट्रेनें इन दिनों पैक है. यात्री खिड़की के शीशे तोड़कर भी ट्रेन के अंदर घुसने से पीछे नहीं हट रहे.

बिहार की ट्रेनों में बेहिसाब भीड़

बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है. पटना जंक्शन, भागलपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर या अन्य प्रमुख छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जिस तरह उमड़ रही है उसपर काबू पाने में रेलवे प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं.

Dsd.sj
Bihar train

इमरजेंसी खिड़की से घुसने की होड़

महाकुंभ स्पेशल और नियमित ट्रेनें भी इन दिनों पूरी तरह पैक है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आकर जैसे ही ट्रेन खड़ी होती है. यात्रियों की भीड़ बेकाबू होकर अंदर बोगियों में घुसने के लिए मार करती दिखती है. कोच के गेट पर भीड़ अधिक पाकर कुछ लोग इमरजेंसी खिड़कियों से घुसने की कोशिश में रहते हैं.

24 भीड़ के कारण ऐसे बोगी के अंदर धुसते यात्री
Bihar train

मुख्य गेट पर भीड़ देखकर खिड़की से घुस रहे यात्री

कई स्टेशनों पर यह देखा गया कि जब ट्रेन में घुसने में लोग असमर्थ दिखने लगते हैं तो मुख्य गेट को छोड़कर वो खिड़कियों का सहारा लेते हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप हालात समझ सकते हैं.

58
Bihar train

ये स्पाइडरमैन नहीं बल्कि रेलयात्री हैं…

ये कोई स्पाइडरमैन नहीं बल्कि रेलयात्री हैं. क्या महिला, क्या बच्चे.. सभी मौका लगते ही इमरजेंसी खिड़की से अंदर घुसने की फिराक में लगे रहते हैं. इन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं होती. अगर चूक हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है. लेकिन इसकी फिक्र यात्रियों को नहीं रहती.

Dsgfghj
Bihar train

खिड़की से लेकर टॉयलेट तक पैक

बता दें कि बिहार की ट्रेनें इन दिनों जिस तरह भरकर पटना व अन्य रेलवे स्टेशनों से खुल रही उसमें खिड़की से लेकर टॉयलेट तक पैक दिख रहे हैं. ट्रेन में प्रवेश करने और कोच से बाहर निकलने वाले कई यात्री जख्मी भी हो रहे हैं. एक महिला की मौत भी प्रयागराज से लौटने के दौरान ट्रेन में दम घुटने से हो चुकी है.

Dzfhgx
Bihar train

Table of contents [hide]

Read more

Local News