गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित कर रहे हैं, जो उनके मुख्यमंत्री बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग दिल्ली की रीढ़ हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर दिए गए बयान ने एक नया राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बयान पर केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अन्ना हजारे को धोखा दे सकता है, वह किसी का नहीं हो सकता। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को ‘भ्रष्ट और बेशर्म’ करार देते हुए उन पर जनता के साथ छल करने का गंभीर आरोप लगाया।



