Wednesday, July 8, 2026

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अपनी सांसद निधि से इटकी रोड पर नवनिर्मित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया.

Share

Ranchi : ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अपनी सांसद निधि से इटकी रोड पर नवनिर्मित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया.

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने यह भी कहा कि यदि पुलिस अधीक्षक चाहें तो शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी उनकी सांसद निधि से ऐसे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया जा सकता है.

  • उद्घाटन के मौके पर संजय सेठ ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का कार्य बेहद जिम्मेदारी भरा होता है. कड़ी धूप, बारिश और विपरीत मौसम में ड्यूटी करने वाले जवानों, विशेषकर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस नई ट्रैफिक पुलिस पोस्ट से ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

मेयर ने यह कहा कि चुनाव हो गया लेकिन सरकार फंड नहीं दे रही है जिसके कारण विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है. इस अवसर पर स्थानीय विधायक, रांची की मेयर  सहित कई जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Read more

Local News