Thursday, August 27, 2026

कीताडीह EVM वेयरहाउस पहुंचे डीसी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा.

Share

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को जमशेदपुर के कीताडीह स्थित EVM वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षित रखी EVM और VVPAT मशीनों की स्थिति तथा उनकी सुरक्षा से संबंधित इंतजामों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों से मशीनों के रखरखाव और निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी बारीकी से देखा।

CCTV और प्रवेश व्यवस्था की जांच

डीसी ने वेयरहाउस के प्रवेश और निकास बिंदुओं की निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा परिसर में लगे CCTV कैमरों और अन्य सुरक्षा इंतजामों की स्थिति की भी जानकारी ली गई।

अधिकारियों को EVM और VVPAT जैसी निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण मशीनों के सुरक्षित रखरखाव तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का लगातार पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह के अलावा जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Read more

Local News