Wednesday, June 10, 2026

 कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही.

Share

 कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही. इस दौरान सेंसेक्स करीब 69 अंकों की बढ़त के साथ 73988.27 के लेवल पर बना हुआ है. वहीं, निफ्टी में 8 अंकों की गिरावट देखी गई. निफ्टी 23,233 के लेवल पर खुला.

आज भी अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल संकेतों और अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर तनाव बना हुआ है. इसका साफ असर शेयर मार्केट पर देखा जा रहा है. बात शुरुआती कारोबार की करें तो फेडरल बैंक और क्रूड की तेजी की वजह से तेल कंपनियों के शेयर में तेजी देखी जा रही है. वहींं, टीसीएस (TCS), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और आईटी सेक्टर के शेयरों में दबाव बना हुआ है.

एशियाई मार्केट में भी कमजोरी बनी हुई है. ईरान पर अमेरिकी हमलों के चलते एशियाई मार्केट में बिकवाली का माहौल बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक स्मॉल मिडकैप में करीब 0.67 फीसदी की गिरावट देखी गई. वहीं, हांगकांग. हैंगसेंग इंडेक्स भी लाल निशान पर ट्रेड करता नजर आया है. अमेरिकी बाजारों की बात करें तो अमेरिकी बेंचमार्क में भी गिरावट बनी हुई है. इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है. आज कुछ तेजी देखी गई है. इससे पहले मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों का आवागमन देखा गया. इससे तेल की कीमतों में गिराव देखने को मिली. अमेरिकी क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 88.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए थे. मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ तेजी दिखाई पड़ी.

Read more

Local News