औरंगाबाद शहर में शनिवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार की सड़कों पर बुलडोजर चलाया. इस अभियान के तहत सब्जी मंडी से लेकर जामा मस्जिद से लेकर मछली मार्केट, नावाडीह रोड और महाराजगंज रोड तक सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों से जमीन खाली कराई गई. इस दौरान महाराजगंज रोड पर नगर परिषद के एक कर्मी राकेश राम के सिर में चोट भी लग गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
जैसे ही जिला प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमण को ध्वस्त करने लगा, दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. रेहड़ी-पटरी वालों में भगदड़ मच गई. हर कोई अपना सामान लेकर भागता नजर आया. हालांकि रेहड़ी-पटरी वालों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया.


