लंदन: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका 3 वर्षों में एक बार होने वाले टेस्ट क्रिकेट के महामुकाबले में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमें गुरुवार, 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2025 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका WTC चक्र 2023-25 के अंत तक दूसरे स्थान पर था.
पैट कमिंस की कमान में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भारत को हराकर गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया. वहीं, टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका ने पिछले चरण में घरेलू मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए WTC फाइनल में प्रवेश किया.
AUS बनाम SA ICC WTC 2025 फाइनल के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए :-
WTC 2023-25 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन
- खेले गए मैच: 12
- जीत: 8
- हार: 3
- ड्रॉ: 1
WTC 2023-25 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
- खेले गए मैच: 19
- जीत: 13
- हार: 4
- ड्रॉ: 2
ऑस्टेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमें अब तक 101 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं. इस दौरान 54 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 26 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई है. दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.
- कुल मैच – 101
- ऑस्ट्रेलिया: 54
- दक्षिण अफ्रीका: 26
- ड्रॉ: 21
WTC फाइनल के विजेता और उपविजेता की पुरस्कार राशि :-
ICC ने हाल ही में WTC फाइनलिस्ट के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना से भी ज्यादा बढ़ाया है. डब्ल्यूटीसी 2023-25 के चैंपियन को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (30.82 करोड़ भारतीय रुपये) की राशि से सम्मानित किया जाएगा, जो 2021 और 2023 में दिए जाने वाले 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (13.69 करोड़ रुपये) की राशि से दोगुना से भी ज्यादा है. वहीं, उपविजेता को 2.16 मिलियन डॉलर (18.49 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनल से जुड़ी सभी अहम जानकारी :-
- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ICC WTC 2025 फाइनल कब है?
AUS vs SA विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल बुधवार, 11 जून से 16 जून के बीच खेला जाएगा. - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ICC WTC फाइनल कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल इंग्लैंड के लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा. - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनल किस समय खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल बुधवार, 11 जून को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) से खेला जाएगा. - भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ICC WTC 2025 फाइनल का टीवी पर लाइव प्रसारण कहां किया जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनल का भारत में टीवी पर लाइव प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा. - भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ICC WTC 2025 फाइनल का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहा की जाएगी?
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी.


