मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें. आर्थिक स्थिति कुछ परेशान करने वाली रहेगी, जिसके चलते आप तनाव में रहेंगे. व्यवसाय और करियर के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा. अपने बिजनेस के लिए कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. नौकरीपेशा वाले जातकों को अच्छे परिणाम के लिए मेहनत करनी होगी. प्रेम संबंधों को लेकर अच्छा समय रहेगा. अपने प्रिय पात्र से मिलने की योजना बना सकते हैं. वैवाहिक संबंधों को लेकर सावधान रहें. बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई करने के लिए ध्यान लगाना होगा.
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला नया सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत खराब हो सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहें. निवेश सावधानी से करें. व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. वह अपनी शिक्षा में मेहनत करेंगे.
मिथुन- आने वाला नया सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा. आप गर्मी या बदहजमी से परेशान हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें. प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव दिख रहा है. आपके मित्र आपको बहला-फुसला सकते हैं. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी संग प्यार भरे पल गुजारेंगे. व्यापारी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कदम उठाएंगे, उसमें लाभ होगा. नौकरीपेशा वाले जातक ओवर कॉन्फिडेंस से दूर रहें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत से सफलता मिलेगी.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. आपको आर्थिक स्थिति में परेशानी झेलनी पड़ सकती है. व्यापार करने वालों को अपने बिजनेस पार्टनर से किसी प्रकार की बहसबाजी से बचना होगा. नौकरी वाले जातकों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं. प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा. प्रिय पात्र संग किसी बात पर विवाद हो सकता है. गृहस्थ जीवन में सावधान रहें. अहम को दूर रखने का प्रयास करें. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेग, लेकिन किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है.
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. अपने धन को सोच समझ कर ही खर्च करें. व्यापारियों को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में तमाम चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. इंक्रीमेंट भी हो सकता है. लड़कों के लिए समय अच्छा है. अपने प्रिय साथी के प्रति आप रोमांटिक रहेंगे. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. लड़कियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है.
कन्या- आने वाला नया सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला दिखाई दे रहा है. इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा. शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए संतुलित भोजन करें. नियमित व्यायाम करें. आर्थिक स्थिति परेशान करेंगी. व्यर्थ के खर्चों से दूरी बनाकर रखें. बिजनेस में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा. आप मन लगाकर कार्य करें. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बन रही हैं. आपके और आपके प्रिय पात्र के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं. वैवाहिक संबंधों में सावधानी बरतें. वाणी पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में परेशानियां आ सकती हैं.
तुला- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. आपको कोलेस्ट्रॉल या हाई बीपी की परेशानी हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यर्थ के खर्च भी परेशानियां बढ़ाएंगे. लव लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. अपने प्रिय पात्र संग खुश रहेंगे. दांपत्य जीवन में आप जीवनसाथी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं. व्यापारियों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं. नौकरीपेशे वाले जातकों के लिए समय बढ़िया है. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है. हायर एजुकेशन वाले छात्रों के लिए सप्ताह बढ़िया है. आपको कामयाबी मिल सकती है.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. मानसिक तनाव भी परेशान करेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा. व्यापारियों को किसी प्रकार की छुपी हुई डील करने में लाभ हो सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा चल रहा है. मन लगाकर कार्य करें. प्रेम संबंधों में भी खुशियां आएंगी. अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता से सोचेंगे. शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा.
धनु- नया सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए मध्यम रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. प्रेम संबंधों में अपनापन रहेगा और आप साथी संग डिनर पर जा सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में गर्माहट बनी रहेगी. व्यवसाय को लेकर आप कोशिश कर सकते हैं. जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा. नौकरीपेशा वाले जातकों को सावधान रहना होगा. ऑफिस में अधिकारियों से किसी प्रकार के तनाव से बचें. विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा. पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें. हायर एजुकेशन वाले छात्रों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
मकर- आने वाला नया सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा. आपको मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है, लेकिन धन की कोई कमी नहीं रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपको प्यार के लिए परिवार का विरोध सहना पड़ सकता है. वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. व्यापारियों को बिजनेस में नए प्लान से लाभ होगा. नौकरीपेशा वाले जातकों का इंक्रीमेंट का तोहफा मिलेगा. शिक्षा के लिए समय अच्छा रहेगा. अपनी मेहनत पर विश्वास रखें. पढ़ाई लिखाई में सफलता मिल सकती है.
कुंभ- यह सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. सेहत को लेकर सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. ओवरसीज बिजनेस में लाभ उठा सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह सावधानी से रहने वाला है. किसी से अपनी पर्सनल लाइफ शेयर ना करें. प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक है. शादीशुदा जातकों के जीवन में तनावपूर्ण स्थिति आ सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर कॉन्फिडेंट रहेंगे.
मीन- यह सप्ताह मीन राशि के लिए अच्छा है. इस सप्ताह मुंह के छाले या पेट की कोई समस्या हो सकती है. अपने धन को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें. व्यापारियों को बिजनेस बढ़ाने के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों को लेकर भी सप्ताह बढ़िया रहेगा. आप एकदूसरे संग अच्छा समय बिता सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में भी प्रेम बना रहेगा. विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा.


