Saturday, April 18, 2026

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस साल की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही है.

Share

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस साल की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही है. लेटेस्ट रिसर्च के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स पिछले साल की तिमाही की तुलना में 3 प्रतिशत घट गई है. यह पिछले 6 सालों में पहली तिमाही का सबसे कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है. स्मार्टफोन मार्केट्स में मेमोरी चिप्स की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. हर सेगमेंट में हुई प्राइस हाइक और उपभोक्ताओं की कमजोर मांग को इस गिरावट की मुख्य वजह बताया गया है.

वीवो नंबर वन, सैमसंग नंबर टू

काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, कंपनियों पर कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने का दबाव इतना था कि लगभग एक तिहाई नए फोन लॉन्च को पहली तिमाही में ही कर दिया गया, जिससे बाजार पर और दबाव पड़ा.

  • वीवो ने इस तिमाही में 21% मार्केट शेयर के साथ टॉप पोजिशन बरकरार रखी. कंपनी के वी-सीरीज के मिड-प्रीमियम फोन्स की अच्छी डिमांड और चैनल मैनेजमेंट में इसमें अहम भूमिका निभाई.
  • इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सैमसंग रही, जिसकी ग्रोथ A-सीरीज (A07, A36, A56) र दिए गए ऑफर्स और Galaxy S26 सीरीज, खासकर S26 Ultra की शुरुआती डिमांड से आई.
  • इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ओप्पो रही, जो 14% शेयर के साथ टॉप-5 में सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी कंपनी साबित हुई.
  • इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शाओमी (पोको समेत) चौथे नंबर पर रही.
  • इस लिस्ट में पांचवे पर रियलमी का नंबर आता है.

नथिंग ने दिखाया जबरदस्त ग्रोथ

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने पिछले कुछ सालों में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके फोन्स की बिक्री भी बढ़ी है. इस साल की पहली तिमाही में एप्पल का मार्केट शेयर 9% रहा. iPhone 17 सीरीज की लगातार डिमांड के कारण एप्पल ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा इस तिमाही में सबसे खास बात रही है यूके की स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने नथिंग (CMF सहित) ने 47% की बढ़ोतरी दर्ज की है. नथिंग ने भारत में अपने ऑफलाइन मार्केट का विस्तार किया, भारत में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर भी खोला, जिसका उन्हें फायदा भी हुआ है.

आगे क्या होगा?

प्रीमियम सेगमेंट यानी 45,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले फोन्स के मामले में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी गूगल है. वहीं, वनप्लस ने 30,000 से 45,000 रुपये वाले अफोर्डेबल प्रीमियम सेगमेंट में अमेज़न पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस रिपोर्ट में एक चेतावनी भी दी गई है. काउंटरपॉइंट के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक के अनुसार, दूसरी तिमाही में गिरावट और तेज हो सकती है और पूरे साल 2026 में बाजार 10 प्रतिशत तक सिकुड़ सकता है. मेमोरी कीमतों में पिछले तीन तिमाहियों में चार गुना बढ़ोतरी हुई है, जिससे फोन महंगे हो रहे हैं और लोग पुराने फोन को लंबे समय तक चलाने का फैसला कर रहे हैं.

Read more

Local News