अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं तो वेजिटेबल पोहा खिचड़ी आपके लिए काफी ज्यादा परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. आप इसे सुबह के नाश्ते में, दोपहर के लंच में और साथ ही डिनर में भी तैयार कर सकते हैं.
अगर आप रोजाना के खाने में कुछ ऐसा चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी, तो वेजिटेबल पोहा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी लाइट, न्यूट्रिशियस और आसानी से डाइजेस्ट होने वाली होती है. पोहा, चावल, दाल और फ्रेश सब्जियों का यह कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आप इसे ब्रेकफास्ट में, लंच में या फिर हल्के फुल्के डिनर के रूप में आराम से खा सकते है. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत और समय भी नहीं लगता. इसमें मौजूद सब्जियां विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, वहीं मूंग दाल और पोहा इसे प्रोटीन और फाइबर से लोडेड बनाते हैं। चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
वेजिटेबल पोहा खिचड़ी के लिए जरूरी सामग्री
- पोहा – 1 कप
- चावल – एक चौथाई कप
- मूंग दाल – 2 टेबलस्पून
- हरी मटर – एक चौथाई कप
- गाजर – 1 छोटी, कटी हुई
- बीन्स – 5 से 6 बारीक कटे हुए
- हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- प्याज़ – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
- हल्दी पाउडर – आधा टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों के दाने – 1 टीस्पून
- करी पत्ते – 6 से 7
- हरा धनिया – सजावट के लिए
- नींबू का रस – 1 टीस्पून
- तेल – 2 टेबलस्पून


