Saturday, May 30, 2026

अफीम की खेती पर रोक लगाने को लेकर बैठक :

Share

रांची : अफीम की खेती को नष्ट करने को लेकर बुंडू अनुमंडल कार्यालय में गृह सचिव और डीजीपी ने रांची और खूंटी जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बुंडू डीएसपी और बुंडू अनुमंडल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

बुंडू अनुमंडल कार्यालय में अफीम की फसल नष्ट करने को लेकर बैठक हुई. बैठक में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त, रांची जोन के आईजी, रांची डीसी, खूंटी डीसी, रांची एसपी, रांची जिला ग्रामीण एसपी, एसडीएम रांची, एसडीएम बुंडू, डीएसपी बुंडू, उप समाहर्ता बुंडू, आसपास सभी थाना के प्रभारी, बीडीओ, सीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. गृह सचिव और डीजीपी ने अफीम की खेती और तस्करी पर चर्चा की. गृह सचिव ने कहा कि जहां भी अफीम की खेती तैयार किए गए हैं, वहां प्रारंभिक अवस्था में ही उसे नष्ट करने को लेकर दिशा निर्देश दिये. उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक कर अफीम की खेती नहीं करने के लिए प्रेरित करने की बात कही. झारखंड के कई जिलों में बड़े पैमाने पर अफीम समेत अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार हो रहा है. इसकी खरीद-बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है, उस पर नजर रखी जाए और उसे नष्ट किया जाए.

Read more

Local News