मटर, मूंग और चना जैसे अंकुरित अनाज खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. अंकुरण प्रक्रिया अनाज में पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाती है, जिससे वे अधिक पौष्टिक हो जाते हैं. अंकुरित अनाज खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है. ये शरीर को ऊर्जा और कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं. वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए यह नाश्ते का एक अच्छा विकल्प माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित गेहूं के दाने खाए हैं? इनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
मटर, मूंग और चने की तरह अंकुरित गेहूं भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गेहूं के आटे की रोटी या पूरी तो बहुत से लोग खाते हैं, लेकिन अंकुरित गेहूं के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. तो आइए जानते हैं इसे कैसे खाना चाहिए और यह सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है, इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं.
अंकुरित गेहूं कैसे बनाएं?
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, अंकुरित गेहूं विटामिन ई का सबसे अच्छा स्रोत हैं. ये बालों और त्वचा के लिए अच्छे होते हैं. ये गर्भाशय और प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. इन्हें बनाने के लिए, गेहूं को धोकर 4-6 घंटे के लिए भिगो छोड़ दें. इसके बाद, गेहूं को पानी से निकालकर एक कपड़े में बांध लें. फिर इसे 1 से 2 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें, आप देखेंगे कि गेहूं अंकुरित हो गए हैं. फिर इन्हें खाएं, आप इन अंकुरित गेहूं को खीरा, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और नींबू के रस के साथ मिलाकर खा सकते हैं.
अंकुरित गेहूं खाने के फायदे
अंकुरित गेहूं दिन में 1 से 2 चम्मच खाया जा सकता है. इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए. इससे दांतों की एक्सरसाइज होती है. ये पचने में आसान होते हैं. इससे शरीर को इसमें मौजूद पोषक तत्व भी मिलते हैं. ये त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
गेहूं के हेल्थ बेनिफिट्स
वेबएमडी के अनुसार, गेहूं में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फोलेट, नियासिन, थायमिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. इसलिए इसे खाना आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है. शरीर इसमें मौजूद स्टार्च और शुगर को ग्लूकोज में तोड़ देता है. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ फिल होता है. गेहूं में कई मिनरल्स होते हैं. इसलिए, अंकुरित गेहूं को डाइट में शामिल करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं.
गेहूं कार्बोहाइड्रेट और कुछ विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स है. विशेष रूप से साबुत गेहूं आपके स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करता है. गेहूं में मौजूद कार्बोहाइड्रेट आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं. आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है. अमेरिकियों के लिए आहार संबंधी दिशानिर्देश कहते हैं कि आपकी कुल दैनिक कैलोरी का 45 फीसदी से 65 फीसदी कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए. साबुत अनाज हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करने में मदद कर सकता है. आपको पाचन के लिए भी फाइबर की आवश्यकता होती है. इसके साथ ही बता दें कि गेहूं में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये ऐसे पदार्थ हैं जो कुछ प्रकार की कोशिका क्षति को धीमा या रोक सकते हैं.


