Sunday, July 5, 2026

हत्या का आरोपित किया गया गिरफ्तार

Share

दखनेर गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया है.

परैया. दखनेर गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि मुन्ना सिंह सलेमपुर गांव का निवासी है. परैया थाना कांड संख्या 463/24 में वांछित था. आरोपित मुन्ना सिंह के खिलाफ पहले से ही नौ अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुन्ना दखनेर में हुई हत्या के आरोप में नामजद था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मुन्ना लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है.

Read more

Local News