कई दिनों से चल रहे सियासी बयानबाजी पर ब्रेक लग गया है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन को लेकर कहा है कि बिहार में कुछ नहीं हो सकता है। अब सीधे चुनाव होगा।
प्रदेश में पिछले कई दिनों से सियासी अटकलें लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए छोड़कर महागठबंधन जा सकते हैं। हालांकि इन सब दावों और संभावनाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब नीतीश कुमार के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। अब सीधे विधानसभा का चुनाव होगा। इससे पहले राजद सांसद मीसा भारती और पार्टी सुप्रीमों लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि नीतीश उनके भाई जैसे हैं। उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। जबकि हर बार तेजस्वी यादव ने इस बात से इनकार किया है।
सर्द हवाओं के बीच कोहरे की चादर पूरे प्रदेश में बनी हुई है। पटना स्थित मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए लोगों को सावधान रहने की बात कही है। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है।



