Saturday, August 8, 2026

शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि आज, पतरातू में नए पार्क का होगा उद्घाटन.

Share

पतरातू: झारखंड आंदोलन के प्रमुख शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को पतरातू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पीटीपीएस स्थित शहीद निर्मल महतो चौक पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान उनके नाम पर नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल और जिला पार्षद राजाराम प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

झारखंड आंदोलन में योगदान को किया जाएगा याद

कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष किशोर कुमार महतो ने बताया कि शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष और झारखंड आंदोलन में दिए योगदान को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो का बलिदान झारखंड आंदोलन के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है और उनकी शहादत आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

स्थानीय लोगों को मिलेगा पार्क का लाभ

पीटीपीएस क्षेत्र में तैयार किए गए शहीद निर्मल महतो पार्क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पार्क के शुरू होने से स्थानीय लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। साथ ही यहां लोग शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि भी अर्पित कर सकेंगे।

आयोजकों ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

Read more

Local News