HAZARIBAGH: हाल के दिनों में शहर के कई प्रमुख चौराहों पर लगाए गए नए पोल और बिलबोर्ड्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन संरचनाओं की स्थापना ऑरेंज कंपनी द्वारा की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, शहर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने से संबंधित एक जनहित याचिका (PIL) फिलहाल हाई कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी संचालन और उनके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।
इसी प्रक्रिया के तहत ऑरेंज कंपनी शहर में सीसीटीवी नेटवर्क से जुड़े आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, पोल और बिलबोर्ड्स स्थापित करने का कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य निगरानी प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है, जिससे कैमरों के संचालन और रखरखाव में सुविधा मिल सके।


