Railway Group D Vacancy 2025: अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी. आवेदन का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. नोटिफिकेशन के अनुसार, लेवल 1 के तहत रेलवे में ग्रुप डी के कुल 32,438 पद भरे जाएंगे. !



