Thursday, May 21, 2026

राज्य में पुरवा और पछुआ हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण बिहार में लू की स्थिति है…

Share

पटना। राज्य में अलग-अलग भागों में पुरवा और पछुआ के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ। पटना सहित आसपास इलाकों में नमी युक्त हवा के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। 

जबकि, रोहतास, भभुआ, कैमूर, औरंगाबाद आदि जिलों में पछुआ के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने के साथ उष्ण लहर जैसे हालत बने हुए है। उत्तरी भागों में मौसम का मिजाज थोड़ा सामान्य बना हुआ है। 

चार से पांच दिनों के दौरान विशेष बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मौसम में चार से पांच दिनों के दौरान विशेष बदलाव के आसार नहीं है। अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। 

जबकि, कैमूर, रोहतास, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गयाजी, शेखपुरा, लखीसराय आदि जिलों में उष्ण लहर जैसे हालात बने रहने की संभावना है। इन स्थानों पर 38-44 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने के आसार है। 

आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट 

जबकि, उत्तर बिहार के ज्यादातर भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ कुछ स्थानों पर आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी के आसार है। 

बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में हवा की गति 37 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। मंगलवार को पटना सहित 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस एवं 42.7 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर (भभुआ) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में नमीयुक्त हवा एवं तेज धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से दिन और रात परेशान रहे।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना36.327.2
गया37.827.8
भागलपुर33.726.7
मुजफ्फरपुर33.826.7

Read more

Local News