Tuesday, September 22, 2026

रांची में कोयला कारोबारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई.

Share

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मनीष धानुका ने आत्महत्या की है या यह हादसा था. पूरी घटना गाड़ीखाना इलाके की है. कोयला व्यापारी मनीष धानुका इसी इलाके में रहा करते थे.

क्या है पूरा मामला

रांची के कोयला व्यापारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई है. धानुका का शव उनके घर के एक कमरे से बरामद किया गया है. शव के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है या अनजाने में उन्हें गोली लग गई है या क्या और कोई मामला है? इसकी अभी पुष्टि नहीं है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद कोतवाली पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल और कमरे से बरामद हथियार की एफएसएल जांच भी कराई जा रही है.

जांच जारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थानेदार आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी.

Read more

Local News