Wednesday, July 1, 2026

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स तले बनी ये फिल्म इंडियन सिनेमा की पहली विमेन-लेड स्पाई एक्शन फिल्म है.

Share

इंडियन सिनेमा के इतिहास की पहली विमेन-लेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ऐल्फा अपनी वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है. बॉलीवुड की दो मेहनती एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म की लीड हीरोइन हैं, जो फिल्म में फुल ऑफ एक्शन में नजर आने वाली हैं. भारत के अग्रणी फिल्म प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स के तहत इस स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. शिवेल रवैल दिग्गज फिल्म डायरेक्टर राहुल रवैल के बेटे हैं. ऐल्फा अपनी रिलीज से दो दिन दूर हैं. यानि यह मल्टीस्टार फिल्म आगामी 3 जुलाई के देश समेत दुनिया के कई सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले जानेंगे आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समेत फिल्म में कौन-कौन किस रोल में नजर आने वाला है.

ऐल्फा की स्टेलर स्टारकास्ट

ऐल्फा में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा, बॉबी देओल, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे. आईएमडीबी की मानें तो फिल्म में आर. माधवन, दीया मिर्जा, दिब्येंदू भट्टाचार्य सपोर्टिंग रोल में नजर आ सकते हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमिया है, जो फिल्म को और भी एक्साइटिंग बना रहा है.

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का रोल

ऐल्फा में आलिया भट्ट ‘सीता’ नामक एक युवा, निडर और डेंजरस सीक्रेट एजेंट (ऐल्फा किलर) का रोल प्ले करने जा रही हैं. ‘सीता’ को बचपन से ही एक खतरनाक किलर के रूप में पाला गया है और उसकी कड़ी ट्रेनिंग हुई है. फिल्म में उनके कई फाइट सीक्वेंस और स्टंट देखने को मिलेंगे. वहीं, शरवरी वाघ इस मिशन में आलिया के साथ फुल एक्शन करती दिखेंगी. फिल्म में वह दूसरी महिला जासूस के रूप में दिखने वाली हैं और एक वक्त में आलिया और शरवरी आमने-सामने भी आएंगी. दोनों एक गैर-कानूनी सोल्जर प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश करती दिखेंगी और इस दौरान विलेन फतेह सिंह लखावत से उनका टकराव होगा.

बॉबी देओल

ऐल्फा में बॉबी देओल का इंटेंस और डार्क रोल देखने को मिलेगा. फिल्म में उनके किरदार का नाम फतेह सिंह लखावत है, जो ‘सीता’ (आलिया भट्ट) को ट्रेन करता है. सीता और फतेह सिंह में बेटी और बाबा का रिश्ता है. फिल्म की कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा, जिससे सीता और फतेह आमने सामने आ जाएंगे.

अनिल कपूर

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर रॉ एंड ए.डब्ल्यू चीफ कोलोनल विक्रांत कौल के रोल में नजर आने वाले हैं. अनिल कपूर, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ तीनों मिलकर विलेन का खात्मा करने में जब नाकाम रहेंगे, तो उनकी मदद करने के लिए मेजर कबीर मसीहा बनकर सामने आएंगे.

ऋतिक रोशन

ग्रीक गॉड और यशराज स्पाई यूनिवर्स के मेजर कबीर धालीवाल (ऋतिक रोशन) का फिल्म में स्पेशल अपीरियंस होगा. आलिया भट्ट और शरवरी अपने मिशन में कामयाब होने के लिए कबीर का सहारा लेंगी. फिल्म के ट्रेलर के आखिर में उस सीन को दिखाया गया है, जहां आलिया और शरवरी अपने दुश्मन का खात्मा करने के लिए कबीर के खेमे में पहुंचती हैं. ऋतिक रोशन का यह कैमियो रोल ऐल्फा को हिट कराने के लिए कॉफी है, क्योंकि ट्रेलर में सिर्फ कबीर की आंखें ही दिखाई गई है और वह आलिया और सीता की उनके दुश्मन से सामना करने के लिए कैसे मदद करेंगे यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा. यह ऐल्फा की लीड स्टारकास्ट, जो आगामी 3 जुलाई सिनेमाई पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

Read more

Local News